सड़क सर्कस नहीं
रंगमंच भी नहीं
इस पर करतब
दिखाने की
ज़रूरत भी नहीं
फिर भी रोज़
दीख जाते हैं
अनगिन नज़ारे
मुझे देखो मैं भी हूँ
की पुकार सा करते
मशीन की शक्ति को
खुद की समझने की भूल
गति का रोमांच
धरती पे ना हो पांव
यों उड़ने का अहसास
क़ानूनी प्रावधान को धता
देख कर भी मींच ली
जाती है आँख
फेर ली जाती हैं नज़रें
हमने क्या लेना का सा भाव
लैंगिक भेद से ऊपर उठी
अजीब सी आदतें
रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में
शुमार हो जाती हैं
फिर किसी को इस पर
प्रतिक्रिया नहीं भाती
हाकिम भी सोचते
समझदारी से आ जायेगी
सड़क पर चलने की जुगत
सुरक्षित जीवन सर्वोपरि
सन्देश ज़रूरी है
कि
जीवन से बड़ी पहेली नहीं
सड़क किसी की सहेली नहीं©
(सड़क सुरक्षा सप्ताह पर सर्व सुरक्षा की कामना )
रंगमंच भी नहीं
इस पर करतब
दिखाने की
ज़रूरत भी नहीं
फिर भी रोज़
दीख जाते हैं
अनगिन नज़ारे
मुझे देखो मैं भी हूँ
की पुकार सा करते
मशीन की शक्ति को
खुद की समझने की भूल
गति का रोमांच
धरती पे ना हो पांव
यों उड़ने का अहसास
क़ानूनी प्रावधान को धता
देख कर भी मींच ली
जाती है आँख
फेर ली जाती हैं नज़रें
हमने क्या लेना का सा भाव
लैंगिक भेद से ऊपर उठी
अजीब सी आदतें
रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में
शुमार हो जाती हैं
फिर किसी को इस पर
प्रतिक्रिया नहीं भाती
हाकिम भी सोचते
समझदारी से आ जायेगी
सड़क पर चलने की जुगत
सुरक्षित जीवन सर्वोपरि
सन्देश ज़रूरी है
कि
जीवन से बड़ी पहेली नहीं
सड़क किसी की सहेली नहीं©
(सड़क सुरक्षा सप्ताह पर सर्व सुरक्षा की कामना )
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें