आर एम् आर एस की कहानी
राजस्थान के अस्पतालों में राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसाइटी के गठन की कहानी दिलचस्प है | मामाजी {डॉ करण सिंह यादव } ने मुझे जनवरी २००१ में इसके बारे में बताया कि उनके सवाई मान सिंह चिकित्सालय , जयपुर में अधीक्षण कार्य काल [१९९६-९८] में मरीजों के लिए तब प्राइवेट अस्पतालों की तरह कुछ बेहतर सुविधाएँ जुटाने के लिए धन राशि कैसे जुटाई जाये, का विचार आया | सवाई मान सिंह चिकित्सालय , जयपुर में नित आने वाले मरीजों की संख्या को देखते हुए नाम मात्र का शुल्क लगाने का सोचा जो इनडोर और आऊट डोर के लिए क्रमशः १० रु और २ रु था | इसी से सवाई मान सिंह चिकित्सालय , जयपुर में लाइफ लाइन फ्लुइड स्टोर की स्थापना की गयी |अस्पताल परिसर में ह़ी सस्ते टेस्ट सुविधा और दवाईयां मिलने से मरीजों और परिजनों का पैसा और समय बचने लगा | अस्पताल परिसर में अन्य सुविधाएँ यथा सफाई इत्यादि भी जुटाई गयी |
लाइफ लाइन फ्लुइड स्टोर की सफलता को देखते हुए इसे पूरे राजस्थान प्रदेश के अस्पतालों राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसाइटी के रूप में सभी अस्पतालों में लागू किया गया जो आज भी सफलता पूर्वक संचालित किया जा रहा है | मामाजी को इस कार्य के लिए डब्लू एच ओ की तरफ से प्रशंसा भी मिली | यह मेरे लिए छोटी लेकिन प्रेरणादायी कहानी है |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें