नव शती आह्वान
सदी आ गयी इक्कीसवीं
भारत माँ को मलाल है
बच्चे आधे भी उसके
शिक्षित नहीं ये सवाल है
शोषण होता मजदूरो का
जीवन होता बदहाल है
भूख, बीमारी, बेरोज़गारी
समस्या अति विकराल है
ज्ञान ह़ी शक्ति का मन्त्र
अज्ञान विपत्ति का मूल है
बात समझ में आती जब
तन मन हो जाता सबल है
पढने लिखने गुनने का
श्रम देता मृदु सुफल है
सम्पूर्ण शिक्षा हेतु
देश में हो रही हलचल है
इस सदी में सब शिक्षित होंगे
मन में भावना अति प्रबल है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें