hit counter

yadavinod

पृष्ठ

मंगलवार, 11 मई 2010

aangan ke phool

वाहनों की आवाजाही से
बहुत बिजी रोड किनारे
भवन में लान की घास
गमले के फूल
सभी सने धूल
घास पर बैठे कौन ?

फूल पर भी नहीं
बैठती कोई तितली
या, भंवरा, मधुमक्खी
क्योंकि परागकण,
मकरंद पर भी तो
जमी होती धुआं   और धूल

पर  कौन करे चिंता
वानस्पतिक फूल घास की
जब वे खुद
और उनके आँगन के फूल
रोज़ की , नित खाते
जाने , अनजाने
कई-कई माइक्रोग्राम
धुआं और धूल

कोई टिप्पणी नहीं: