hit counter

yadavinod

पृष्ठ

रविवार, 14 दिसंबर 2014

कचरा

ख़ाली पड़े प्लाटों में
उग आती हैं झाड़ियाँ
वानस्पतिक कचरा
नहीं है ख़तरा
पयार्वरण को
प्लास्टिक पालीथीन रबड़
विनाश की जड़
बंद नहीं की जातीं फैक्ट्रियां
प्रयोग बंद करें के चलते अभियान
जीवन में दोहरे मानदंड...
वाकई चाहिए बदलाव
तो ठोस हो स्टैंड
वरना करते रहो नाटक
समय कहां रुकता
प्रतीक्षा करता है
चलता रहेगा
जैसे चलता आया है
आदिम युग से©

कोई टिप्पणी नहीं: