ख़ाली पड़े प्लाटों में
उग आती हैं झाड़ियाँ
वानस्पतिक कचरा
नहीं है ख़तरा
पयार्वरण को
प्लास्टिक पालीथीन रबड़
विनाश की जड़
बंद नहीं की जातीं फैक्ट्रियां
"प्रयोग बंद करें" के चलते अभियान
जीवन में दोहरे मानदंड
वाकई चाहिए बदलाव
तो ठोस हो स्टैंड
वरना करते रहो नाटक
समय कहां रुकता
प्रतीक्षा करता है
चलता रहेगा
जैसे चलता आया है
आदिम युग से©
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें