hit counter

yadavinod

पृष्ठ

रविवार, 14 दिसंबर 2014

श्मशानी सन्नाटा

श्मशानी सन्नाटा जिन्हें भाता है
जीव तमाम में खोट नज़र आता है
जीने ना देने का किसी को भी
हुनर इन्हें क्या खूब आता है
कमियां नजर आएंगी बेशुमार...
उडाएंगे धज्जियां भरे बाज़ार
अकेले में भी उतारेंगे इस कदर
कि दीवारें भी रकीब बन जाएंगी
तुम्हें कुछ बोल ना फूटेंगे वहां
और स्तब्ध ठगे से रह जाओगे
मासूमियत इतनी इनके भावों में
कि तुम्हारा ऐतबार कौन करेगा
आज़माने की कोशिश मत करना
मुजरिम करार दिए जाओगे©

कोई टिप्पणी नहीं: