hit counter

yadavinod

पृष्ठ

रविवार, 16 फ़रवरी 2014

मार्केटिंग हर
बिकने वाली शै की
बिकने की सेटिंग्स करती है
हर पल खोजती है
कोई फंडा कि
चल तो निकले
उसका आइडिया
कापी राइटर मशक़्क़त
करता है कि
हिट तो जाए...
उसकी पंचलाइन
वरना क्या किसी खास दिन
आने से पेशतर
केमिस्ट्री नहीं थी ?
प्रेम प्यार इश्क़ मोहब्बत
के देश में
जिसकी सीख ने सिखाया
पूरी दुनिया को पूरी
दुनिया से प्यार करना©

कोई टिप्पणी नहीं: